मोतिहारी;-सुगौली प्रखंड का उत्तरी सुगांव पंचायत इन दिनों चर्चे में है। क्योंकि इस पंचायत में सूबे के मुख्यमंत्री का आगमन 24 दिसम्बर को होने वाला है। इसी पंचायत के वार्ड 6 की पूर्व वार्ड सदस्या रमावती देवी ने अपनी जमीन पर नल-जल योजना की पानी टंकी लगवाई।पूरे पांच साल अपना कार्यकाल बिताया। वर्तमान में वार्ड के दूसरे व्यक्ति ने वार्ड सदस्य का चुनाव जीता है। पर पूर्व वार्ड सदस्य रमावती देवी को उसके जमीन पर लगाये गए पानी टंकी के किराया भाड़ा का एक रुपया भी उसे आज तक नही मिला। उसका कहना है कि हम गरीब परिवार के लोग है। हिस्से की थोड़ी सी जमीन पारिवारिक भरण-पोषण की मिली थी।उसमें भी पानी टंकी लग गया। पर उसके एवज में आज तक सरकार से सहायता के रूप में कुछ भी नही मिला। उसने बताया कि इसको लेकर बीपीआरओ और बीडीओ को आवेदन दूंगी। इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नाजिश परवीन ने बताया कि पूर्व वार्ड सदस्य भुदाता रमावती देवी उस वार्ड की अनुरक्षक के रूप में काम करेंगी। और उन्हें विभाग के नियमों के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जाएगा।


