मोतिहारी,:-हरसिद्धि थाना क्षेत्र मटियारिया चौक से बरामद बोलोरो गाड़ी मामले में हरसिद्धि थाना में पदस्थापित दारोगा अभिनाश कुमार के स्वलिखित बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया। पश्चिम चंपारण जिले के मुफ़सिल थाना के बचमला पोखरा गांव के मटूर राम के पुत्र रंजीत कुमार राम को नामजद किया गया है। मालूम हो कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने चोरी के बोलोरो गाड़ी के साथ रंजीत कुमार राम को मटियारिया चौक के समीप से पकड़ा था।गाड़ी की सत्यापन करने पर पुलिस को चोरी की प्रतीत हुई। बताया जाता है कि रंजित गाड़ी के साथ तुरकौलिया आया हुआ था, जिसे मटियरिया चौक पर जांच के दौरान पकड़ा गया।थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पकड़े गए रंजीत राम से पूछ-ताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


