पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express.
रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार।
मोतिहारी:- शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल की प्राचार्या डॉ दिव्या वर्मा ने बताया कि हर शैक्षणिक सत्र में खेल दिवस का आयोजन विद्यालय द्वारा किया जाता रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूल में पढ़ रहे छात्र छात्रा के बीच खेल एवं व्यायाम महत्व को व्यवहारिक रूप से समझना है।
वहीं दूसरी तरफ विद्यालय के निदेशक व उपनिदेशक बसंत जसवाल व डॉ पंकज कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के बीच खेल व व्यायाम के प्रति जागरूकता पैदा करना है, और खेल से होने वाले शारीरिक स्वास्थ्य के फायदे को बताना है। मौके पर उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन शशि भूषण प्रसाद वर्मा ने वार्षिक खेल उत्सव में शामिल सभी खेल प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने विद्यालय के प्रत्येक बच्चों को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किए।
इस खेल दिवस के अवसर पर खेल के मुख्य कोच के भूमिका में नितेश कश्यप व सहायक कोच के भूमिका में पवन कुमार थे। वहीं प्राथमिक उपचार के लिए डॉ राकेश कुमार मुख्य चिकित्सक के रूप में खेल के दौरान विद्यालय में मौजूद रहे।
वहीं वार्षिक खेल दिवस में बच्चों के उत्साहवर्धन करने के लिए अभिवावकों में भी उत्साह दिखा। अभिभावकगण की भी उपस्थिति बहुत ज्यादा संख्या में दर्ज की गई। उपस्थित अभिभावक में अवधेश सिंह, रंजन शर्मा, कुमार मनोज सिंह प्रोफेसर डॉ चंद्रभूषण दुबे, प्रोफेसर डॉ राज कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ भास्कर चौधरी जैसे गणमान्य शामिल हुए और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
उक्त मौके पर विद्यालय के उपप्राचार्य डॉ एहसानुल हक,स्कूल के कॉर्डिनेटर शिवम् श्रीवास्तव,शिक्षक संजीव कुमार राय, अलका सिंह, प्रिया कश्यप, सोनू कुमार, एस के भार्गव,तरुण कुमार, मनीष झा, लाल बाबू सिंह, सतीश कुमार टंडन, ओमकार नाथ मिश्रा , कुमारी कीर्ति, निकुंज कुमार, रागिनी श्रीवास्तव, अर्पणा कुमारी तथा अन्य सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी निदेशक बसंत जयसवाल ने दी
