केसरिया, पूर्वी चम्पारण: पूर्वी चम्पारण के केसरिया में स्थित केसरनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, ताकि इस मौके पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।बैठक की अध्यक्षता राजकुमार पाठक, रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार गुप्ता और महासचिव कृष्णा कुमार (राज़ इलेक्ट्रॉनिक्स) ने की। इसके अलावा इस बैठक में कई गणमान्य लोग और समाजसेवी भी शामिल हुए, जिन्होंने पर्व के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा की।बैठक में मुख्य रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर की सजावट, भक्तों के लिए जल, दीप, फल और प्रसाद की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता और पार्किंग की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाजसेवियों और स्थानीय लोगों द्वारा इस पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कदम उठाने की बात कही गई। साथ ही इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, रात्रि जागरण और भव्य भजन संध्या का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।बैठक में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में प्रभाष सिंह, तेज़ कु०सिंह, धनंजय कुमार सिंह, रिषभ राज़ सिंह, विनोद कुमार सिंह, ब्रजेश सहनी, विश्वनाथ सिंह, समाजसेवी गुड्डू सिंह, सुबोध कुमार कुशवाहा, दिनानाथ पाठक, रंजन कुमार सिंह, रवि सिंह, अंशु सिंह, अविनाश कुमार सिंह, पंकज सिंह, अरविंद कुमार सिंह, चन्दन कुमार, विकास सिंह, राजू सिंह, रमन सिंह, विसु राज़ सिंह, संजय जायसवाल, शंभू महतों, और विरेंद्र यादव (पूर्व मुखिया, गोछी कुशहर) समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।


