मोतिहारी:-सुगौली प्रखंड के पंचायत सुगांव वार्ड नं नौ में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ एम ए अशद के नेतृत्व में आयुष्मान कार्ड निर्माण कैंप का आयोजन कर 150 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ एम ए अशद, बीएचएम आदित्य रंजन, बीसीएम नितेश गिरी,डाटा इंट्री ऑपरेटर अविनाश कुमार, उमाकांत कुमार,पेरामल,वर्षा कुमारी मौजूद रही। प्रभारी चिकित्सक डॉ एम ए अशद ने कहा कि इस योजना के तहत, लोग अपनी आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, देश के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के ज़रिए सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयासरत हैं। इस कैंप में सैकड़ों लोगों के मुफ़्त में आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। कार्ड बनवाने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ़ दिख रही थी।


