विधानसभा चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया//THE ROYAL NEWS
रविवार, दिसंबर 29, 2024
मोतिहारी:-सुगौली प्रखंड इकाई राजद कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के सिसवनिया में रेयाजुल हक मुना के आवास पर की गई। जहां आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना ने मिशन 2025 आगामी चुनाव विधानसभा चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उन्होंने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान को सफल बनाने की बात कही। मौके पर मौजूद राजद नेताओं ने भावी रणनीति बनाया। मौके पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शहजादा मोहिउद्दीन नवाब, युवा प्रखंड अध्यक्ष मो. शकिलुर्रहमान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, प्रखंड प्रधान महासचिव अफरोज आलम, हारून राशिद, दीपू मिश्रा, अजय यादव, वकील अंसारी, धुरुप सर्राफ आदि मौजूद थे।
अन्य ऐप में शेयर करें


