मोतिहारी । पूर्वी चम्पारण जिले के चर्चित विवेक सिंह हत्याकांड में मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस की दबिश के कारण मुख्य आरोपी के आत्मसर्पण और कांड के समय बाइक चालक की गिरफ्तारी के बाद हत्यारों को हथियार उपलब्ध कराने वाले हथियार सप्लायर चंदन सिंघानिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे की ठेकेदार विवेक सिंह को रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के समीप बाइक सवार अपराधियों के द्वारा गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तत्काल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था और एसपी ने फरार झून्ना सिंह पर 25000 का इनाम भी रखा था। पुलिसिया दबाव के बाद मुख्य आरोपी झून्ना सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
वहीं पुलिस के पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ झुन्ना सिंह ने पैसे हथियाने के लिए विवेक सिंह को रास्ते से हटाने के लिए एक सहयोगी का सहारा लिया। पेट्रोल भरवाने के बहाने विवेक को बुलाया। विवेक की बाइक पर बैठ कर दूर रखे अपनी बाइक में तेल डालने के बहाने घटनास्थल तक लेकर गया। घटनास्थल पर पूर्व से पल्सर गाड़ी के साथ खड़े सहयोगी के साथ मिलकर गोली मारकर विवेक की हत्या कर दी। उसके के बाद अपने सहयोगी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। जिसमें पुलिस के अनुसार घटना स्थल से झुन्ना सिंह का हेलमेट बरामद हुआ था ।
वहीं सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से सारी चीजें स्पष्ट होती है।वहीं जब एसआईटी ने झुन्ना सिंह के अकाउंट को खंगाला, जिसमें करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन के भी सबूत मिले। झुन्ना सिंह की आत्मसमर्पण के बाद षड्यंत्र में शामिल कई लोगों के नाम का खुलासा हुआ था । जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में हथियार सप्लायर चंदन सिंघानिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। वहीं हथियार सप्लायर चंदन सिंघानिया पूर्व में पवन गुप्ता हत्याकांड ( हरसिद्धि 107/21) में जेल भी जा चुका है और भी दर्जनों केस उसपर दर्ज है। बता दें की हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त हत्यारा दोस्त झून्ना सिंह व बाईक चालक को पहले से हीं जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के पूछताछ के दौरान विवेक हत्याकांड में झुन्ना ने गोली मारने की बात स्वीकार की है । कर्ज के दबाव में ही घटना कारीत करने की बात बताई थी ।
वहीं पूछताछ में विवेक हत्याकांड की साजिश में जिले के कई बड़े भू माफियाओं का नाम सामने आए है। वहीं पूछताछ दौरान ही हथियार सप्लायर के नाम भी सामने आए थे जिसके बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा गठित एसआईटी ने बड़ी कारवाई करते हुए हथियार सप्लायर चंदन सिंघानिया को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।


