सीआरपीएफ स्व विकास झा मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में माधोपुर की टीम रही विजयी//THE ROYAL NEWS
रविवार, दिसंबर 29, 2024
मोतिहारी;-सुगौली प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय फुलवरिया के मैदान में आयोजित सीआरपीएफ स्व विकास झा मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में माधोपुर बनाम विशुनपुरवा क्रिकेट टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें माधोपुर की टीम विजयी रही। रुद्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.नितेश कुमार व पूर्व पार्षद पप्पू सर्राफ ने संयुक्त रूप से उदघाटन व परिचय पात्र किया। माधोपुर की टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए विशुनपुरवा की टीम ने 93 रन बनाए। जबाब में माधोपुर की टीम ने सात विकेट खोकर विजयी रन बनाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंदन कुमार को ई.नितेश कुमार के द्वारा दिया गया। मैच में एम्पायर बिक्कू श्रीवास्तव व मुन्ना कुमार,कमेंटेटर प्रमोद मिश्र,स्कोरर हर्षित झा थे। टूर्नामेंट में मुखिया अवधेश कुशवाहा,अध्यक्ष विजेंद्र मिश्रा,संयोजक मनप्रीत ठाकुर,संरक्षक संदीप मिश्रा,उपाध्यक्ष साजन मिश्रा,सचिव पुंजप्रकाश झा,कोषाध्यक्ष शशिरंजन झा,टीम मैनेजर बिक्कू श्रीवास्तव,डॉ.सौरभ रंजन,रजनीश झा,भोलू श्रीवास्तव,विवेक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
अन्य ऐप में शेयर करें


