सुगौली थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया//THE ROYAL NEWS
रविवार, दिसंबर 29, 2024
मोतिहारी:-सुगौली थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया,।थाना के विभिन्न क्षेत्रों से जमीनी विवाद से जुड़े आधा दर्जन फरियादी अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार में पहुंचे।जहां सुनवाई के दौरान वार्ड 9 निवासी कौशल किशोर प्रसाद और राज किशोर प्रसाद के बीच के मामले का सामाधन कर दिया गया।जबकि वार्ड नम्बर 20 बंगरा निवासी सुरेंद्र चौधरी और बलिराम चौधरी के बीच के जमीनी विवाद की सुनवाई की गई और दोनों पक्षों को जमीन से जुड़े दस्तावेजों के साथ अगली जनता दरबार में उपस्थित होने को कहा गया।वहीं सुनवाई कर रहे अंचलकर्मी ने बताया कि दो मामलों के अलावा चार अन्य मामलों की सुनवाई की गई। और पाया गया कि सभी मामलों की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। जिसके कारण दोनों पक्षों को कोर्ट का फैसला आने तक यथा स्थिति बनाये रखने को कहा गया।जनता दरबार में अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक प्रेम किशोर सिंह,अखिलेश कुमार,थाना के एसआई जय प्रकाश सिंह सहित फरियादी उपस्थित रहे।
अन्य ऐप में शेयर करें


