मोतिहारी । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार के सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है जनता दल यूनाइटेड के द्वारा प्रदेश मुख्यालय पटना से जदयू के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी के नेतृत्व में अंबेडकर रथ को रवाना किया गया है जिसका उद्देश्य प्रदेश भर के दलित बस्तियों में जाकर मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है इस दौरान अंबेडकर रथ पूर्वी चंपारण जिले के नरकटिया विधानसभा में चैलाहां स्थित दलित बस्ती में पहुंची जहां सैकड़ो दलित बस्ती के महिलाओं को इकट्ठा करके मुख्यमंत्री के महत्वकांछी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदेश से आए नेताओं का पूर्व शिक्षा मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा और जदयू के नेता सह स्थानीय मुखिया विनोद कुमार यादव के द्वारा शॉल व चादर के साथ भव्य स्वागत किया गया है।
इस दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा और जदयू नेता विनोद कुमार यादव के द्वारा दलित बस्ती के सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को जाना है। दलित बस्ती के लोगों ने स्थानीय मुखिया विनोद कुमार यादव के समक्ष नाला और चबूतरे के निर्माण के लिए बताया जिसके बाद स्थानीय मुखिया विनोद कुमार यादव ने तुरंत दलित बस्ती के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि महज 15 दिन के अंदर नल और चबूतरे का निर्माण कर दिया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश से आए अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने दलित बस्ती के लोगों को अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलित समाज के लोगों के लिए प्रमुख रूप से कम कर रहे हैं इसलिए आगामी 2025 में उनके हाथों को मजबूत करें। वही इस मौके पर कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद थे।



