मोतिहारी:- पहाड़पुर प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर हाई स्कूल के प्रांगण में नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर युवा समिति सोनवल के द्वारा दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को गोविंदगंज विधानसभा के विधायक माननीय श्री सुनील मणि तिवारी और उच्च विद्यालय पहाड़पुर के प्राचार्य कल्पना कुमारी की अध्यक्षता में उद्घाटन की गई थी। आज प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का अंतिम दिन पर विजेता को पुरस्कृत किया गया। महिला कबड्डी विजेता पहाड़पुर प्रखंड के छब्बी कुमारी और पम्मी कुमारी, फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता गुड्डू कुमार (कप्तान) और कमलेश कुमार (उपकप्तान), बैडमिंटन में प्रथम स्थान कमलेश कुमार और गुड्डू कुमार, रिले दौड़ 400 मी. पुरुष में प्रथम स्थान दिनेश कुमार, राजन कुमार, रोहित कुमार, महिला रिले दौड़ 400 मीटर में प्रथम स्थान सोनी कुमारी, आरती कुमारी, एमपी कुमारी, शांति कुमारी को घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में हरसिद्धि, पहाड़पुर, संग्रामपुर, अरेराज प्रखंड से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में विजेता को खेल सामग्री, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी स्वरूप देशभ्रतार युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी विजेता को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मौका दिया जायेगा। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी में सभी विजेता को शुभकामना और बधाई दी। इस आयोजन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर युवा समिति सोनवल के अध्यक्ष वरुण पासवान, उपाध्यक्ष अफाक आलम, संयोजक रत्नेश्वर कुमार चौरसिया, सचिव अमिरका कुमार चौरसिया, सह सचिव सूरज कुमार मिश्रा, सहसंयोजक संतोष कुमार चौरसिया की महत्वपूर्ण योगदान रही। इस मौके पर हाई स्कूल के शिक्षक सोनू कुमार, रामनरेश राम, सुधांशु कुमार यादव, उमाकांत पांडेय, वंदना कुमारी, राम पुकार शर्मा, मृदुल चंद्र राकेश, राकेश सिंह, अनीता शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, सोनू कुमारी और प्रतिभागी उपस्थित रहे।


