मोतिहारी । चंपारण की बेटी श्रेया शंकर का चयन आइआइटी पलाक्कड(केरल)में पीएचडी के लिए दर्शनशास्त्र में शोध कार्य के लिए हुआ है। श्रेया मोतिहारी के भवानीपुर जिरात निवासी स्व. भाग्य नारायण सिंह की नतिनी और शंकर सिंह पप्पू की द्वितीय पुत्री हैं। वाराणसी से श्रेया ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी कर उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चली गईं। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में उसका चयन दर्शनशास्त्र में बीए (आनर्स) के लिए हुआ। इसके बाद श्रेया का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कालेज में एमए दर्शनशास्त्र के लिए हुआ। यहां श्रेया ने 'श्रमण परंपरा और इसकी नैतिकता' का शोध प्रबंधन किया। अब वह चंपारण को गौरवान्वित करते हुए आइआइटी से दर्शनशास्त्र में पीएचडी करेंगी। पिता पप्पू सिंह ने बताया कि श्रेया शंकर शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रही है उसे सादगीपूर्ण जीवन पसंद रहा है।


