मोतिहारी:-सुगौली नगर के मुख्य बाजार स्थित रविवार को राजकीय मध्य विद्यालय कन्या विद्यालय परिसर में आमसभा कर एक बैठक की गई। जर्जर भवनों को कनीय अभियंता की देखरेख में तोड़कर उसके मलवे को विद्यालय विकास में उपयोग हो सके, इसके लिए आम सभा की बैठक की गई। इस बैठक में यह बात रखी गई और सभी गणमान्यों ने ध्यानपूर्वक रखी गयी बातों को सुना और उसका खुलकर समर्थन किया और साथ ही सभी लोगों ने अपनी सहमति जताई। आम सभा में रखी गई बातों को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्य को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। और यह भी कहा गया कि चल रहें इस कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होगी, इसका हम सभी मिलकर विद्यालय को आश्वस्त करते हैं। और इस तरह से आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से इस कार्य को पारित कर दिया गया। अंततः स्थानीय थाना के एसआई शम्भु साह व समाजसेवी लोगों के उपस्थित में जर्जर भवन को तोड़ने के लिए कार्य शुरू किया गया। वहीं आमसभा में उपस्थित प्रधानाध्यापक सुमन कुमारी,शिक्षक हारुन रशीद,चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,समाजसेवी नूरुल होदा कुरैशी,शिक्षक नौशाद आलम,शिक्षक हरिनारायण पाठक,शिक्षक दीपमाला कुमारी,दिनानाथ प्रसाद गुप्ता,ग्रामीण श्याम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।


