मोतिहारी:-सुगौली प्रखंड के पंचायत सुगांव में 24 दिसम्बर को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान आगमन को लेकर रविवार को कार्यक्रम स्थल पर बिहार राज्य पथ निर्माण विकास विभाग प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक सहित मोतिहारी एसडीएम श्वेता भारती,रक्सौल एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित,नगर आयुक्त सौरभ सुमन सहित स्थानीय अधिकारी बीडीओ नूतन किरण,सीओं कुंदन कुमार,डीपीआरओ,बीपीआरओ नाजीश परवीन,पीओ सतीश मिश्रा सहित कर्मी मौजूद रहे। वहीं बिहार राज्य पथ निर्माण विकास विभाग प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने पंचायत सरकार भवन,जीविका भवन,तालाब का जिर्णोद्धार व फुलवरिया आदर्श उच्च विद्यालय में बने हेलिपैड का निरीक्षण किया। साथ ही विशेष पदाधिकारी श्री अशोक ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे युद्ध स्तर पर कार्य को देखा और जल्द खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी अधिकारी अपना-अपना काम जल्द खत्म कर लें। वहीं मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे सुगांव कार्यक्रम स्थल पर बाइ-रोड़ पहुंचेंगे जिसके लिए सड़क के अगल-बगल बेरिकेटिंग किया गया है। वहीं जीविका दीदियों से बात करते हुए किए जा रहें तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। स्थानीय मुखिया रंजित झां व मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल साह से चल रहें कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली और दिशा-निर्देश भी दिया। गौरतलब हो कि कार्यक्रम स्थल पर कार्य अब अंतिम चरण पर है। सभी अधिकारी जोर-शोर से लगें हुए हैं। अधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ है। मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय,थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, स्वच्छता प्रबंधक अखिलेश कुमार,बीपीएम अंशु पांडे सहित कई लोग मौजूद रहें।


