मोतिहारी । चैम्बर ऑफ कॉमर्स का भव्य परिवारिक वनभोज कार्यक्रम पामबेरी रिसॉर्ट, एनएच-28 पर अध्यक्ष राजीव विज़डम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चैम्बर के 60 परिवारों के कुल 157 सदस्यों ने भाग लिया।
परिवारों के आपसी मेल-मिलाप और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंगद सिंह और पूर्व महासचिव रवि केजरीवाल ने किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने लजीज भोजन का भरपूर आनंद लिया। इस वनभोज कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक लोहिया थे, जिनका सहयोग सुधीर अग्रवाल, अंगद सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रवि केजरीवाल, अभिमन्यु कुमार, और श्याम कुमार ने किया। इस विशेष आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष
बीरेंद्र जालान, अनुपम जायसवाल, सुधीर अग्रवाल, संजय लोहिया, डॉ. विवेक गौरव, अभिमन्यु कुमार, अंकुर जी, चंदू मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, श्याम कुमार, सत्यव्रत जायसवाल सहित सैकड़ों व्यवसायी सदस्य और उनके परिवार शामिल हुए।
चैम्बर के इस आयोजन ने परिवारों को एक साथ लाने और आपसी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।


