सुगौली,पू.च: स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 144 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर और छः पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।गिरफ्तार तस्करों में माली के तेलैहिया में छापेमारी कर बाइक पर ले जा रहे एक सौ बीस लीटर चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर मुकेश सहनी को बाइक के साथ और शराब बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने कानू टोला के समीप एक बगीचा से चौबीस लीटर चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को शर्मा प्रसाद को गिरफ्तार किया है।वहीं शराब के नशे में अमीर खां टोला से मनौअर अंसारी,सुगांव डीह से राजेश शर्मा,छपरा बहास से दिनेश प्रसाद,रमेश राम और चुमन प्रसाद को और विशुनपुरवा से सरयु पटेल सहित छह पियक्कड़ों को पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शराब बेचने वाले दो तस्कर सहित छह पियक्कड़ सहित आठ लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


