सुगौली, पू.च: प्रखंड के उतरी श्रीपुर पंचायत के गोपालपुर में राम सीता व बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर से जल यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में आचार्य ने जजमान से विधिवत पूजा अर्चन कराए।जिसके बाद 1001 कुंवारी कन्याओं ने कलश को अपने माथे पर रखा। गाजे बाजे हाथी,घोड़ा के साथ भव्य जुलुश पूजा परिसर से निकली। जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज गया। भगवान के भक्ति गीत पर नवयुवकों ने खूब रंग जमाई।पूजा परिसर से जुलुश निकलकर पूरे श्रीपुर गोपालपुर गांव का भ्रमण करते हुए नयका टोला से मुख्य पथ होते हुए अमवा मन घाट पर पहुंची। जहां कुंवारी कन्यायों ने कलश को रखा। नदी घाट पर विद्वान आचार्य अवध तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चन की गई।नदी से पवित्र जल भर कर कलश को लेकर पूजा परिसर में सभी पहुंचे।जहां विधि विधान से पूजा अर्चन की गई और कलश को मंदिर परिसर में रखा गया। जल यात्रा में मुखिया प्रतिनिधि बुचुन तिवारी, अध्यक्ष बबलू तिवारी,डॉ0 दिलीप कुमार,श्यामलाल महतो,चंद्रिका महतो,भगीरथ महतो,मैनेजर महतो,दिलीप शर्मा,म0 जमालुदीन,भुवाली ठाकुर,अच्छेलाल शर्मा,सुभाष ठाकुर, बिरलाल सिंह,बीरेंद्र साह,सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष शामिल थे।


