मोतिहारी;-सुगौली थाना क्षेत्र के पंचायत सुकुल पाकड़ बरहरवा पेट्रोल पंप एनएच 28 डी स्थित बाइक से ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक कृपा शंकर दुबे का पुत्र पप्पू दुबे बताया गया है। मृतक के पत्नी रागनी देवी और तीन बच्चे हैं जिसमें दो लड़की और एक लडका है। गौरतलब हो कि पप्पू दुबे गुरुवार को देर संध्या अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। वही रक्सौल की ओर से तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल सवार युवक ने ठोकर मारी दी जिससे पप्पू दुबे बुरी तरह ज़ख़्मी व घायल होकर जमीन पर निचे गिर गये। ठोकर लगते ही आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गये। और लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवक सहित चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। जहां डाक्टरों ने देखते ही बुरी तरह हुए घायल व्यक्ति पप्पू दुबे को मृत घोषित कर दिया। और जख्मी मोटरसाइकिल सवार युवक को अच्छे उपचार के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया जहां मोटरसाइकिल सवार युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवक पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र के गांव मच्छरगावां निवासी रविंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र दीपक कुमार बताया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आस-पास के लोग परिजनों को संतावना देने में जुटे हुए हैं।


