मोतिहारी:-सुगौली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शराब कारोबारी,पियक्कड़ और कांड के फरार आरोपीत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार श्रीपुर भटवलिया के चंदन पासवान को बीस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। वही शराब पीने के मामले में जनता चौक से रामपुकार सिंह और विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे सात साल पूर्व के थाना कांड के फरार मीर टोली निवासी मीर सद्दाम और मीर अतिमुल्लाह को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि शराब कारोबारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा साथ ही कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।


