मोतिहारी:-भारत नेपाल सीमा पर पदस्थापित 71 वीं वाहिनी SSB के द्वारा वाहिनी परिसर में प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की याद में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों की याद में वाहिनी मुख्यालय तथा सभी सीमा चौकियों में शहीद दिवस मनाया गया और इस अवसर पर 02 मिनट का मौन धारण किया गया I
इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार कमांडेंट ( चिकित्सा ), नीरज कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) दिनेश कुमार ममोत्रा (उप कमांडेंट) उपेन्द्र सिंह डांगी (उप कमांडेंट), विश्वजीत तिवारी (उप कमांडेंट), दीपक कुमार (सहायक कमाडेंट/संचार) और वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे ।


