मोतिहारी:-ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय परिसर मोतिहारी में जिला सर्वोदय मंडल के तत्ववाधान में शहादत दिवस के अवसर पर आत्म शुद्धि के लिए एक दिवसीय उपवास सत्याग्रह की गई।उपवास पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता जिला सर्वोदय मंडल के मंत्री विनय कुमार ने बताया कि आत्म शुद्धि के लिए शहादत दिवस के अवसर पर उपवास कर गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने का एक प्रयास है उसी क्रम में आज या उपवास किया गया है।उपवास सत्याग्रह को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के गाँधी एवं शांति अध्य्यन विभाग के विभाग अध्यक्ष जुगल किशोर दाधीच एवं पूर्व प्राचार्य शशि कला ने संयुक्त रूप से नींबू पानी पिलाकर उपवास सत्याग्रह तोड़वाया। इस अवसर पर उपवास करवाते हुए श्री दाधीच ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा राजस्थान के तर्ज पर महात्मा गांधी के कर्म भूमि पर देश ही नही विदेश में भी प्रचार प्रसार हो सके।सत्य,अहिंसा और शांति के संदेश को अपनाते हुए उपवास रखकर गांधीजी की शिक्षाओं को याद किया।यह एक सार्थक प्रयास था, जो समाज में गांधीवादी विचारों को पुनः जागरूक करने का माध्यम बना।उपवास सत्याग्रह में सहयोगी के रूप में समाजसेवी राजगुरु,सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत कुमार गिरी,युवा गांधीवादी आकर्ष कुमार तिवारी, गामा सिंह,शिव कुमार राय,राजीव रंजन एवं गांधी संग्रहालय के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों को राजगुरु एवं आकर्ष कुमार तिवारी के नेतृत्व में कंबल भेंट किया गया।


