सुगौली,पू.च: एक युवक पेट की भूख मिटाने गये प्रदेश में एक मजदूर की मौत मकान गीरने से हो गई। मृतक स्थानीय माईस्थान मे अपने जीजा के घर रहकर पहले शादी विवाह में बावर्ची मजदूरी का काम करता था। मृतक दिल्ली के बुरारी में मजदूरी करने गया था। पर ईश्वर को कुछ और मंजूर था। रात्रि काम कर जब मकान मे सो रह था। तब चार मंजिला उक्त मकान एका-एक कर पुरा ढह गया। जिसमे उसका जीवन-लीला समाप्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनो मे कोहराम मच गया। मृतक की शादी कामेश्वर साह की पुत्री अर्चना कुमारी की शादी हिन्दू रीती-रिवाज से दो वर्ष पूर्व हुई थी। जिसका एक दुधमुहे चार महीने का लडका है। युवक अपने पत्नी को गांव विशुनपुरवां वार्ड नं 2 ससुराल पहुचाकर दिल्ली बुरारी मजदूरी करने गया था। जहां चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गया। जिसमे वे बुरी तरह दब गया और उसकी मौके स्थल पर मौत हो गई। मृतक माईस्थान वार्ड नं 10 निवासी अपने बहनोई गौरीशंकर साह के यहां बचपन से रहता था। मृतक की बहन की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। मृतक यूपी के बलिया जिले निवासी बताया जाता है। मृतक अनिल की शादी 12 मई 23 को नगर के वार्ड 1 के बिशुनपुरवा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद की पुत्री अर्चना कुमारी के साथ हुई थी। वह अभी अपने मायके में ही है। मृतक डेढ़ महीने पूर्व अपने ससुराल से ही दिल्ली बुरारी में मजदूरी करने गया था। दिल्ली से आई एक फोन कॉल से उसके पति की इमारत गिरने से दबने से हुई मौत की जानकारी मिली। वही मृतक की पत्नी अर्चना कुमारी ने बताया कि घर परिवार की परवरिश के लिए वे हमें अपने मायके पहुंचा कर दिल्ली कमाने चले गए। अब हमारे इस दुधमुंहे बच्चे को कौन देखेगा। मृतक के परिजन की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है कि शव को दिल्ली से गांव ला सके। मजदूर बचपन से ही अपने बहनोई के यहां रहता था।


