सुगौली, पू.च: मोतिहारी-सुगौली रेल खंड 173 सी गुमटी रेलखंड के सरहरी छोटा बंगारा गुमटी के पास एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,यह हादसा सुबह हुआ जब अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


