आज मोतिहारी पहुंचे जिले के प्रभारी एडीजी बच्चू सिंह मीणा ने पुलिस कर्मियों को पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया और बेहतर पुलिसिंग को लेकर टिप्स दिएँ है।। एडीजी बच्चू सिंह मीणा मोतिहारी के पुलिस सभागार में डीआईजी, एसपी और जिले के सभी एसडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक किया है।वही समीक्षा बैठक के दौरान एडीजी बच्चू सिंह मीणा ने हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने ,मुकदमे की पेंडिंग को जल्द से जल्द खत्म करने, पुलिसिंग को और बेहतर करने ,के साथ-साथ कैसे लोगों को सुविधा मिल सके इस पर विशेष रूप से निर्देश दिया है।... वही इस बैठक में अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग को लेकर टिप्स दिया गया और पुलिस कर्मियों को पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया। वहीं एडीजी बच्चू सिंह मीणा ने कहा की की विधि व्यवस्था कैसे बेहतर हो ,संसाधन के लिए और क्या कुछ व्यवस्था हो सके,नई वैज्ञानिक तकनीक से मामले को सुलझाया जाए, सभी कार्यो को लेकर समय निर्धारित किया गया है।इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई है साथ ही जो लंबित मामले हैं उसको जल्द से जल्द निपटारा किया जाए ।
इन तमाम बिंदुओं पर बेहतर वातावरण में चर्चा हुई है सभी अधिकारी बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं ।उन्होंने हत्या, डकैती, लूट, बलात्कार और फिरौती के लिए अपहरण जैसे संगीन अपराधों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। साथ ही, हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया। बैठक में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा की गई।एडीजी ने स्पष्ट किया कि जिले में लंबित मामलों की संख्या अधिक है, जिनका शीघ्र निपटारा आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने और जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और मामलों के प्रभावी निपटारे के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी कार्यों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। जिससे कार्य में तेजी लाई जा सके।



