मोतिहारी के चंद्रहिया में अब टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों के शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ है जिसका उद्घाटन यहां के स्थानीय नगर निगम की महापौर प्रीति कुमारी गुप्ता के द्वारा फीता काटकर किया गया। वही
टाटा मोटर्स के डायरेक्टर हरेंद्र जायसवाल ने बताया कि यहां के लोगों को कमर्शियल वाहनों की खरीदारी के लिए हाजीपुर और पटना जाना पड़ता था अब मोतिहारी में ही सारी सुविधा उपलब्ध है इस शोरूम में बड़े वाहनों के खरीदारी के साथ-साथ अब बड़े वाहनों का सर्विसिंग भी किया जाएगा। और इस शोरूम में सेल एंड सर्विस दोनों सुविधा उपलब्ध है। वही इस मैके पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, उपमहापौर लाल बाबू गुप्ता,अखिलेश कुमार , पूर्व विधान पार्षद बबलू गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद थे।


