मोतिहारी:-सुगौली प्रखंड जीविका और छपरा बहास के बैंक ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में जीविका स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज देने के लिए बुधवार को मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया।कैम्प में 16 समूहों को फोर्थ लिंकेज प्रदान किया गया जिसके तहत करीब दो करोड रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई।साथ हीं उपलब्ध कराई गई राशि की निकासी समूह के सदस्यों के बचत खाते में की गई। बताया गया कि जीविका समूह की महिलाएं इस राशि को अपने आजीविका के साधन को उन्नत करने और रोजगार बढा कर अपने परिवार का भरण पोषण करने में करेंगी।लगे मेगा क्रेडिट कैंप में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान,सूक्ष्म वित्त प्रबंधक राजू पासवान,मानव संसाधन प्रबंधक सौरभ कुमार,कम्युनिटी फाइनेंस प्रबंधक रवि रंजन कुमार,वित्त प्रबंधक शैलेंद्र कुमार व शाखा प्रबंधक सूरज कुमार,जीविका बीपीएम अंशु कुमार पांडेय, जिला क्रेडिट फाइनेंस मो अनवर,प्रखंड एफआई नोडल रीना कुमारी,सामुदायिक समन्वयक श्रीराम शाह के साथ अन्य बैंककर्मी और जीविका समूह की महिलाएं उपस्थित थी।


