पूर्वी चंपारण मोतिहारी/The Royal News Express.
रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार।
मोतिहारी :- चंचल बाबा मठ रोड स्थित आपनमाटी आपन पार्टी के कार्यालय पर एक दिवसीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन किया गया। कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में दर्जनों चंपारणवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। बैठक कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के कोषाध्यक्ष सोहैल अख्तर ने किया। पार्टी के महासचिव असरफ अली अंसारी ने संबोधन करते हुए कहा कि चंपारण के सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी देगी।चिरैया,हरसिद्धि ,नरकटिया ,मोतिहारी , सुगौली, रक्सौल, बेतिया सहित सभी सीटों पर पार्टी के प्रत्यासी तैयारी में जुटे है।रोते बिलखते चंपारण को हंसता हुआ चंपारण बनाने हेतु सभी चंपारणवासी संकल्पबद्ध है।कार्यक्रम के दौड़ान मोहम्मदआजम खान को नरकटिया प्रभारी,सुशील शास्त्री को चिरैया प्रभारी,मोहमद नसरूल्लाह मस्तान को सुगौली सचिव ,चन्दकिशोर मिश्र को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि चंपारण की जनता पार्टी को प्रभावी बनाई तो चंपारण को एजुकेशनल हब,मेडिकल हब के साथ साथ चंपारण को एशिया के मानचित्र पर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा और रोते बिलखते चंपारण को हंसता हुआ बनाया जाएगा।सभी नए साथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राजा कुमार,मोहम्मद एहसानुल,इम्तियाज अहमद, हिमेंद्र तिवारी,रणधीर पाण्डेय, प्रियेश तिवारी,पप्पू मिश्र, निरभेंद्र मिश्र के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता संवाद को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
