पूर्वी चंपारण मोतिहारी/ The Royal News Express.
रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार।
मोतिहारी:-सातरहवा BPSC परीक्षार्थियों पर हुए लाठी चार्य का हुआ विरोध। चंचल बाबा मठ रोड स्थित आपनमाटी आपन पार्टी के कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 1 मिनट का मौन होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। आपन छात्र संघ अध्यक्ष रविकांत रवि ने BPSC आयोग एवं सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा रि एक्जाम के मांग को अब सहजता पूर्वक मान लेना चाहिए। अब छात्रों को लाठी डंडे के बल पर नहीं दबाया जा सकता है। पार्टी के महासचिव असरफ अली ने कहा कि यह अत्याचारी दुराचारी भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार छात्र युवा विरोधी है।इसे अपने आयोग के गिरेबान में झांककर आयोग विरुद्ध करवाई करनी चाहिए।पार्टी अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मृत मानते हुए 1 मिनट का मौन रखा।साथ कहा कि पाली के छात्र द्वारा किए गए आत्म हत्या को हत्या मानकर आयोग एवं दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा की करवाई किया जाए।पार्टी अध्यक्ष ने कहा उक्त छात्र के दोनों बहनों को पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी सरकार ले ओर उक्त छात्र के आश्रित परिवार को 2 करोड़ की मुआवजा प्रदान करे।बिहार सरकार के वस में BPSC नहीं है तो उसे यूपीएससी के हवाले कर दे लेकिन छात्रों पर ऐसे ठंड के दिनों में लाठी ना बरसाए। छात्र अराजक नहीं देश प्रदेश के भविष्य है।इनके मान सम्मान के ठेस पहुंचना मतलब आने वाले पीढ़ियों को बर्बाद करने जैसा है।माननीय मुख्यमंत्री जी से हम चंपारणवासी पार्टी की ओर से निवेदन पूर्वक कहते है। आप छात्रों के मांग और छात्र आंदोलन पर पुनर्विचार कर बिहार के भविष्य को बचाएं। कार्यक्रम में सोहेल अख्तर,हिमेंद्र तिवारी उर्फ जुन्ना बाबू,मो0असगर,राजा,रणधीर पाण्डेय,भुवर सिंह,कामेश्वर सिंह,सुशील शास्त्री,चंद्रमोहन मिश्र आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होकर सरकार,कानून व्यवस्था एवं आयोग के खिलाफ विरोध प्रकट किया।
