क्रिकेट सेमीफाइनल मैच का हुआ उद्घाटन: धर्मेंद्र// THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, जनवरी 03, 2025
मोतीहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय के मैदान में मां अंबे टेनिस बॉल 20/20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के अवसर पर चिरैया और बेतिया के बीच शानदार मैच खेला गया।इस मैच के विजेता टीम चिरैया रही। आज के सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार,अध्यक्ष स्वर्णकार संघ के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार ने अपना संबोधन करते हुए कहा कि खेलकूद के माध्यम से युवा वर्ग का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। हम सभी को खेलकूद को और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु और संभव प्रयास करना चाहिए। मैच के समाप्ति के बाद विजेता चिरैया टीम के सभी खिलाड़ियों एवं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धर्मेंद्र कुमार के द्वारा प्रदान किया गया। आज के इस सेमीफाइनल मैच में शिक्षाविद सह समाजसेवी कौशल सिंह ,मुख्य आयोजक जय सिंह,नवनीत सिंह ,गोलू सिंह,प्रशांत जायसवाल,संदीप कुशवाहा,हिमांशु सिंह मनीष कुमार युवराज सिंह अभिषेक सिंह एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थितरहे।उक्त जानकारी स्वर्णकार संघ के अध्य्क्ष धर्मेन्द्र कुमार ने दी
अन्य ऐप में शेयर करें


