भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा श्री नारायण सिंह महाविद्यालय में एकदिवसीय धारणा प्रदर्शन किया गया // THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, जनवरी 03, 2025
मोतिहारी:- धरना का मुख्य उद्देश्य श्री नारायण सिंह महाविद्यालय के (2024-2028) 1ST सेमेस्टर का सेंटर। मधुबन डिग्री कॉलेज जो मोतिहारी से 46 किलो मीटर दूर है कि मधुबन डिग्री कॉलेज में दिया गया है उसको बदलना था।इस मौके पर धरना की अध्यक्षता कर रहे NSUI के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि श्री नारायण सिंह महाविद्यालय 2024-28 1st सेमेस्टर का सेंटर आशा डिग्री कॉलेज मधुबन में दिया गया है जो मोतिहारी से 46 किलोमीटर दूर है तथा वहां जाने के लिए पर्याप्त साधन भी मोतिहारी से उपलब्ध नहीं होता है ।ठंड के समय में सुबह 9.00 बजे से परीक्षा है लेकिन इतनी सुबह छात्र छात्राओं को वहां पहुंचने में बहुत कठिनाई होगी ।अतः छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सेंटर को बदला जाए।इसके लिए NSUI के द्वारा प्राचार्य को एप्लीकेशन भी सौंपा गया ।इस मौके पर रमन कुमार शर्मा,अमन कुमार सिंह,आर्यन राज,मयंक राज,कृष,आयुष, जयसिखा,अर्पिता, अंजली आदि छात्र छात्राएं मौजूद थे।
अन्य ऐप में शेयर करें


