मोतिहारी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मोतिहारी के बड़ा बरियारपुर वार्ड नंबर 45 में स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया वही इस दौरान जिला संघ संचालक सुशील कुमार पांडे के द्वारा स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया गया वहीं स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के बैनर तले लगभग 10 डॉक्टर की टीम के द्वारा लगभग 300 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया, वहीं डॉक्टरों के टीम के द्वारा आंख, पेट बुखार खांसी एवं अन्य रोग की जांच कर उन्हें उचित सलाह भी दिया गया शिविर में आए लोगों को मुफ्त में दवाई भी दिया गया, बता दे की इस तरह की शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों के द्वारा प्रत्येक वर्ष विवेकानंद के जयंती के अवसर पर लगाया जाता है इस मौके पर वार्ड पार्षद पति विनय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, जिला प्रचारक शिवम सोनू, सीताराम ठाकुर,गर्वमेन्ट काँलेज बेतिया के डा.राहुल राज, डा विवेक कुमार, डा.नेहा , डा.उन्नति गुप्ता, डॉ अमित कुमार दुबे सहित स्वयंसेवक संघ एवं वार्ड के लोग मौजूद थे।


