छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़ ने कहा कि बिहार में बाहर है पेपर लीक कि सरकार है और धृतराष्ट्र बन बैठे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार है,बिहार सरकार बिहार के सारे प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक कराने का ठेका ले चुकी है , बिहार में बिना पेपर लीक हुई कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो ही नही सकती है , प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होना अब बिहार के लिए पर्याय बन चुका है ,वही बिहार सरकार के मुखिया अपने नवरत्न अधिकारियों कि करतूत को छिपाने के लिए धृतराष्ट्र कि तरह बैठे हुए है, छात्र नेता श्री सिंह ने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले बीस दिनों से सत्याग्रह कर रहे है वही सरकार उनकी मांगो को मानने के बजाय निहत्थे छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलवा रही है जो बिहार के इतिहास के काले अक्षरों में लिखा जायेगा ।जिसका कड़े शब्दों में निंदा करते है, छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़ ने कहा कि बीपीएससी द्वारा करोड़ो रूपये में बिहार के गरीब ,मेहनती और मेघावी छात्रों के हक और अधिकार को बेचा गया है , छात्र नेता श्री सिंह ने सरकार से अविलम्ब बीपीएससी 70 वी कि प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करते हुए पुनः निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराने तथा बीपीएससी 70 के प्रारंभिक परीक्षा में हुई गड़बड़ी कि माननीय उच्च न्यायालय के रिटायर्ड न्यायाधीश के नेतृत्व में उच्चस्तरीय जाँच कराने के साथ साथ बीपीएससी अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार को हटाने कि माँग किया है , छात्र नेता श्री सिंह ने कहा कि माननीय सांसद पप्पू यादव और छात्र युवाशक्ति संगठन बिहार के छात्रों के लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ है और सरकार जब तक छात्रों की मांगों की नही मानती तब तक छात्रों को न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन होगा। बंदी में पूर्व प्रदेश महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रदेश महासचिव सह पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंकुश कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव धीरज सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़, युवा नेता बिट्टू दुबे,युवाशक्ति के प्रदेश महासचिव मणिभूषण राय ,युवा के पूर्व प्रदेश महासचिव नुरैंन आलम, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रौनक त्यागी, पूर्व छात्र जिलाध्यक्ष पुन्नू सिंह, आशिक आलम, रजनीश कुमार सिंह , भीम कुमार,अनमोल ,आदित्य,खुशमुद अंसारी,जमीर अख्तर,सोनू आलम,बिट्टू , हज़रत अंसारी , आशिक राज ,नरेश पटेल , रोहित सावन अभिषेक कुमार आदि मुख्य रूप से थे।
छात्र युवाशक्ति द्वारा आहूत बिहार बंदी का आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम ने दिया समर्थन//THE ROYAL NEWS
सोमवार, जनवरी 13, 2025
मोतिहारी:- 70 वी बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा को री एक्जाम कराने बहाली एवं पेपर लीक कि उच्चस्तरीय जाँच कि माँग को सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर छात्र युवाशक्ति द्वारा आहूत बंदी का असर मोतिहारी में देखने को मिला,सुबह-सुबह ही छात्र युवाशक्ति के नेताओं और कार्यकर्ता सड़क पर उतकर बाजार को बंद कराया, इसके बाद बरियारपुर स्थिति एनएच को जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया,छात्र युवा शक्ति द्वारा आहूत बंदी का आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) तथा एआईएमआईएम ने भी समर्थन किया । इस दौरान प्रेस को सम्बोधित करते हुए जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष सह छात्र युवाशक्ति के नेता पवन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में बाहर है पेपर लीक कि सरकार है बिहार का कोई भी प्रतियोगी परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी नही हो पाता है ,प्रश्न पत्र का लीक होना तो आम बात हो गयी है,सरकार को तुरंत पेपर लीक की घटना पर रोक लगनी चाहिए।पूर्व जिला पार्षद मोख्तार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार में प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात है ,श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार में बैठे अधिकारियों द्वारा बड़े-बड़े शिक्षा माफियाओं,नेताओ और पैसों वाले से मोटी रकम लेकर मेहनती और मेघावी छात्रों के हक और अधिकार को बेचा जाता है जो बर्दाश्त योग्य नही है ,उन्होंने कहा कि जब तक सरकार छात्रों के साथ न्याय नही करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह जाप के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अंकुश कुमार सिंह ने कहा कि यह लड़ाई बिहार के छात्र - युवाओं के भविष्य को बचाने तथा उनके हक और अधिकार कि लड़ाई है , श्री सिंह ने कहा कि यह लड़ाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है तथा सिस्टम में बैठे शिक्षा माफियाओं के खिलाफ है ।
अन्य ऐप में शेयर करें


