सुगौली, पू.च: ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नही है। इसके लिए गांव में खेल के लिए समुचित व्यवस्था की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रो में बच्चे व बच्चियों में खेल के प्रति काफी उत्साह है। ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। उक्त बातें पूर्व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष चुनचुन सिंह ने प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित स्व. केशव झा रिंटू श्रीवास्तव टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का उदघाटन करने के बाद कहा। मुख्य अतिथि चुनचुन सिंह ने फीता काटकर मैच का उदघाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय पात्र किया। मैच फुलवरिया बनाम बेतिया के टीम के बीच खेला गया। जिसमें बेतिया की टीम विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेतिया की टीम ने 186 रन बनाई।जिसके जबाब में उतरी फुलवरिया की टीम ने 112 रन बनाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चुन-चुन सिंह ने संदीप को दिया। मैच में एम्पायर राजा कुमार,मुन्ना कुमार,स्कोरर हर्षित झा कमेंटेटर प्रमोद मिश्र,यश कुमार थे। टूर्नामेंट में अभिषेक सिंह,अध्यक्ष बिटु सिंह,उपाध्यक्ष नवनिश कुमार,कोषाध्यक्ष पुंजप्रकाश झा,टीम मैनेजर बिक्कू श्रीवास्तव,सचिव भोलू श्रीवास्तव,उपसचिव विवेक कुमार,शशि रंजन झा,यश कुमार सहित कई मौजूद थे।


