सुगौली, पू.च: प्रखंड के सभागार में सोमवार को बाल विकास परियोजना सुगौली की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। वही इस सभी सेविकाओं के माह दिसंबर के उपलब्धियों के समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में पोषण ट्रैकर पीएमएमभीवाई एमकेयूआई तथा सभी विभागीय कार्यों की प्रगति में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। गौरतलब हो कि इस माह से लाभुक के आधार के अनुसार फेस कैप्चर कर टीएआर वितरण किया जाना है। वही महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा निदेशालय आईसीडीएस बिहार पटना के आदेश के आलोक में कैसे लाभुक का फेस ऑथेंटिकेशन करना है,उसकी संपूर्ण जानकारी सेविकाओं को प्रखण्ड समन्वयक मो. कामरान आलम द्वारा दी गई। मौके पर महिला प्रयवेक्षिका और सेविकाएं उपस्थित रही।


