शिक्षा बिभाग के कर्मी व पूर्व पत्रकार कुबेर पाण्डेय हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर बाबर आजम गिरफ्तार THE ROYAL NEWS//
बुधवार, जनवरी 08, 2025
मोतिहारी :- पूर्वी चंपारण जिले के चर्चित शिक्षा बिभाग के कर्मी व पूर्व के पत्रकार हत्याकांड का मोतिहारी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है जहां इस हत्याकांड में मोतीहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पुलिस ने शिक्षा विभाग के कर्मी बीआरपी कुबेर पांडे हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर को धर दबोचा है। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान शार्प शूटर बाबर आजम व लाइनर सहित अन्य को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्याकांड में शामिल लाइनर और बाइक उपलब्ध कराने वाले को भी गिरफ्तार किया है कुख्यात शार्प शूटर बाबर आजम की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा कारतूस और मादक पदार्थ भी बरामद हुआ है। बता दें कि शिक्षा विभाग के बीआरपी कुबेर पाण्डेय उर्फ अभिनन्दन पाण्डेय की बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जांच के बाद एसआईटी ने कुबेर पाण्डेय के सगे भाई लोकेश पाण्डेय को मुख्य षड्यंत्रकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में लोकेश पाण्डेय ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी ।मामले में पुलिस ने यह खुलासा किया था कि लोकेश पाण्डेय अपनी भाई की संपत्ति हड़पना चाहता था। इसके लिए उसने एक पेशेवर शूटर को एक लाख रुपये की सुपारी देकर कुबेर पाण्डेय की हत्या करवाई है। बता दें की हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर बाबर आजम का नाम सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित एसआईटी जिला सहित आसपास के जिलों में भी लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर बाबर आजम को गिरफ्तार किया है। बाबर आजम के निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल लाइनर उज्जवल पांडे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसने कुबेर पांडे हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाई थी। बता दे की शूटर और लाइनर के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में बाइक उपलब्ध कराने वाले दो बदमाशों मुनीर और अभिमन्यु को भी धर दबोचा है। मामले को लेकर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने यह खुलासा करते हुए बताया कि हत्याकांड की सुपारी गैंग के मुखिया ने लिया था और सभी ने मिलकर एक होटल में कुबेर पांडे की हत्या करने की प्लानिंग की थी। जहां एक लाख में इस हत्या की सुपारी उसके भाई ने शूटरों को दी थी जिसके बाद कुबेर पांडेय को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था । पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से कहा है कि पिछले 4 महीने में पुलिस ने कई गैंग का खात्मा किया है ,जिसमें दुर्लभ सरकार गैंग और सहनी गैंग शामिल है। वही कुबेर पांडे हत्याकांड में शामिल पूरे गैंग पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नए अपराधी कानून के तहत गैंग और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। भारतीय न्याय संहिता के 111 और 112 बीएनएस के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी। जिसमें अपराधियों को मौत की सजा और आजीवन कारावास का प्रवधान है। मोतीहारी पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पुलिस अपराध के जड़ तक जाएगी और बेगुनाहों पर गोली चलाने वाले अपराधी, हत्या, लूट करने वाले अपराधियों की 107 बी न एस एस के तहत संपत्ति भी जप्त की जाएगी कानून की ताकत का एहसास दिलाने की दिशा में मोतीहारी पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
अन्य ऐप में शेयर करें
