मोतिहारी:-सुगौली प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शनिवार को सुगौली प्रखंड के बीएलओ की समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें सुगौली विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या 142 से 296 तक के सभी बीएलओ शामिल हुए। बैठक में उपस्थित पंचायती राज पदाधिकारी नाजीश परवीन ने उपस्थित बीएलओ से मतदाता सूची के बारे में अधतन स्थिति की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने निर्देश देते हुए बताया कि वैसे लोग जिनकी मृत्यु हो गई है या जिन्होंने स्थान बदल लिया है उनका नाम मतदाता सूची से नाम विलोपित कर देना है। 18 वर्ष के उम्र के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में क्षेत्र भ्रमण कर जोड़ना है। अगर किसी मतदाता का नाम,पता गलत हो गया हो तो प्रपत्र 8 के माध्यम से सुधार करवाना है। साथ हीं लिंगानुपात का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना है। समीक्षा बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी श्री परवीन के अलावे प्रधान सहायक वकील चंद्र प्रसाद, बीएलओ राघवेंद्र कुमार कमलेश,किशन कुमार,मुकेश कुमार,त्रिदिप्त प्रसाद गुप्ता, कामेश्वर साह,अमरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार और दीपमाला कुमारी सहित अन्य बीपीएओ शामिल रहें।


