मोतिहारी:-अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज अरुण कुमार के द्वारा आज हरसिद्धि अंचल के चड़रहिया मौजा में चल रहे हाजीपुर-सुगौली रेल लाइन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। यहां स्थल पर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति अंचल अधिकारी अरेराज, रेलवे के कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।
अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के दौरान आम जन से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं करते हुए, निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की गई।
स्थानीय लोगों से मिलकर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि इस रेल परियोजना के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के विकास को तेज गति मिलेगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी हो जाने से अर्थव्यवस्था के विकास को को मजबूती आएगी। साथ ही साथ सुगम यात्रा, पर्यटन, स्वास्थ्य सुविधाएं इत्यादि को भी बल मिलेगा।
स्थानीय लोगों के द्वारा लंबे समय से प्रतिक्षित रेलवे परियोजना का कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।


