अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ती की मौत हो गई। THE ROYAL NEWS//
गुरुवार, जनवरी 09, 2025
मोतिहारी :- सुगौली थाना क्षेत्र के नयका टोला के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ती की मौत हो गई।जनकारी के अनुसार पश्चिमी चंपारण जिला के कालीबाग थाना के बेतिया नूनिया पट्टी निवासी शुशीलकांत झा का पूत्र भूत पूर्व सैनिक मुकेश कुमार झा की मौत ठोकर लगने से हो गई । मृतक अपने बाइक से बेतिया से छपवा की ओर आ रहा था। उसी बीच छपवा बेतिया मुख्य पथ पर फुलवरिया नायका टोला के पेट्राल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक इंडियन ऑयल छपरा बहस में डिप्टी करने जा रहा था। इसी बीच घटना हुई घटना को देख आसपास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सुचना मृतक के संबंधि पंचायत समिति सदस्य परदुमन झा को हुई । घटना को सुन सभी लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगो ने घटना की खबर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को दी। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारी शंभु साह,जयप्रकाश सिंह के साथ पुलिस बल को भेजा। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच लोगो से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस आवश्यक प्रक्रिया पुरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतीहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक करवाई करने में जुटी हुई है।
अन्य ऐप में शेयर करें
