आठ लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार THE ROYAL NEWS//
गुरुवार, जनवरी 09, 2025
मोतिहारी :- सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया के डंडी टोला से एक शराब कारोबारी को आठ लीटर देशी चुलाई शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब कारोबारी अपने घर पर शराब रखकर बेच रहा है। वहीं सुचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने एसआई शम्भु साह को पुलिस बल के साथ कारोबारी के घर छापेमारी के लिए भेजा। पुलिस फुलवरिया डंडी टोला पहुंची जहां पुलिस को देखते ही कारोबारी भागने के फिराक में था तब तक पुलिस ने उसे धर दबोचा। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पकड़ाया गया शराब तस्कर रामचंद्र राम का पुत्र जितेन्द्र राम है। वहीं पकड़े गए कारोबारी पर मध निषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत प्रथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब हो कि पुलिस शराब मामले को लेकर लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है। बावजूद शराब तस्कर अपने धंधे को अंजाम देने में जुटे हैं। वहीं बीते दिनों पुलिस ने 173 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया था। जिनको न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बावजूद तस्कर धंधे छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शराब के धंधे से जुड़े कारोबारियों के लिए पुलिस पैनी नजर बनाई हुई है। धंधे में लिप्त कारोबारियों को हर हाल में चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
अन्य ऐप में शेयर करें
