मोतिहारी:-सुगौली नगर पंचायत के वार्ड सं-11 निमुई गॉव में चन्द्रकिशोर यादव के आवास पर पुर्व मंत्री रामचंद्र सहनी व डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि विकाश शर्मा के उपस्थिती में सिकरहना नदी के दक्षिण तरफ बांध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। बैठक मे बांध निर्माण से उत्पन्न होने वाली जनसमस्याओं के चर्चा उपरांत अगामी 15 जनवरी को सुगौली के डाक बंगला परिसर मे आयोजित हो रही जन-आक्रोश सभा में हजारों-हजार की संख्या मे सम्मिलित होने का अह्वान किया गया। वहीं पुर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने बताया की सिकरहना नदी के दक्षिणी तरफ बड़ा बांध बन जाता है तो उत्तर तरफ छोटा रिंग बांध पानी का दबाव नही झेल पायेगा और बांध बन जाने के बाद बांध के दक्षिणी इलाके का बरसात का पानी जो सोती, नासी व पईन के माध्यम से वापस नदी मे गिरता है उस पानी मन व टापू का रुप ले लेगा जमीन बंजर व बलुवट हो जायेगी जिसमें किसी भी प्रकार का फसल नहीं हो पाएगी इस क्षेत्र के 80 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर है सभी किसानों के खाने के लाले पढ जायेंगे, साथ ही बांध बन जाने के बाद जो गांव व टोले मोहल्ले बांध के अंदर पड रहे हैं जो पुर्व से नदी के किनारे बसे हुए हैं गांव के गांव विस्थापित हो जाएंगें। वहीं डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकाश शर्मा ने बताया की जो बांध आज से 44 वर्ष पूर्व जनहित के गंभीर समस्याओं के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री, संबंधित विभाग के मंत्री, उस समय के विधायक व सुगौली के प्रबुद्ध नागरिकों के आग्रह पर रुक गया था, फिर उन गंभीर समस्याओं का निष्पादन किये बिना पुनः कार्य प्रारंभ करना लोकहित में नहीं है मौके पर पुर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि म. बच्चु, समाजसेवी चन्द्रकिशोर यादव, शेख अमजद, शेख शमीम, शेख इकबाल, शेख मुजाहिर, राजेंद्र यादव, रविंदर यादव, शेख मुर्तुजा, शेख साहेब, राजदेव यादव, प्रदीप भगत, वीरेंद्र यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे,


