मोतिहारी:- हमारी आंखें शरीर के सबसे जटिल अंग में से एक हैं हमारे आसपास की दुनिया को देखने एवं दैनिक गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होती हैं! आंखों के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए विभिन्न प्रकार के परीक्षण किया गया है आंखों की जांच से यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है कि आपकी आंखें समग्र रूप से स्वस्थ हैं उक्त बातें ब्रह्मलीन योगीराज श्री देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और नेत्रिका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ज्ञान बाबू चौक पोखरा पर लगाए गए नेत्र जांच शिविर में डॉक्टर कमलेश कुमार ने कहा ! कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुरुकुल आश्रम के सह सचिव सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी अतिथियों को तिरंगे की पट्टी से सम्मानित किया! कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि 105 मरीज की समस्याएं आंख लाल होना, आंख से पानी गिरना, आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद आदि का जांच कंप्यूटर से और पावर का जांच निशुल्क दवा का वितरण डॉक्टर कमलेश कुमार और उनके सहयोगी रंजीत कुमार, सहदेव सिंह के द्वारा किया गया! मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुकुल आश्रम के सचिव डॉक्टर जय गोविंद प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद ,ओमप्रकाश गुप्ता उमेश प्रसाद, पुष्पा कुमारी, राजकुमारी देवी, गोल्डी कुमारी ,जगत प्रसाद, विक्की कुमार , दीना प्रसाद जायसवाल आदि लोग लग रहे!


