मोतिहारी:-ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व.सत्यदेव प्रसाद स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच के मुकाबले में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने कनौजिया क्रिकेट एकेडमी को 68 रन से हरा दिया। इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-3 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने हिमांशु के 47 रन व जीनियस के 38 रन की पारी के बदौलत 167/10(20.5) स्कोर खड़ा किया। कनौजिया क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज प्रियांशु ने 3 विकेट व बादल कनौजिया ने 2 विकेट लिए।जवाब में कनौजिया क्रिकेट एकेडमी की टीम बादल कनौजिया के 27 रन व आदित्य की 25 रन की पारी के बावजुद 99/10(20.4) के स्कोर तक ही पहुँच पाई। न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मिसबाहुल ने 3 विकेट व जीनियस ने 2 विकेट लिया। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के जीनियस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेन्द्र मिश्र बाबा व मधुरेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में शत्रुधन कुमार व कुमार राज रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार 'छोटू' रहे। मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि ग्राउंड-3 पर चल रहे एलीट ग्रुप ए के सभी लीग मैच समाप्त हो गया हैं।इस ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी व दूसरे स्थान पर रहने वाली न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना लिया हैं। मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।


