मोतिहारी:- मोतिहारी के तुरकौलिया में डीसी इलेक्ट्रिक ई रिक्शा शोरूम का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आपन माटी आपन पार्टी के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, झुन्ना तिवारी,रविकांत रवि,कार्यालय प्रभारी राजा कुमार,एहसानुल हक, प्रोफेसर अरुण कुमार ओझा ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया। प्रोफेसर अरुण ओझा ने बताया कि शहरी इलाकों में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण से शहरवासी बीमार हो रहे हैं। इसलिए बैट्री से चलने वाले ई रिक्शा के आने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि देश में रोजगार करने की जरूरत है, इसको देखते हुए हम युवा वर्ग के साथी के लिए गरीब लोगों के खुद को रोजगार उत्पन्न करना चाहिए। ओझा ने कहा कि उनके लिए कम ब्याज दर पर ई रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। यह चंपारण का पहला खालसा और तेरा ई रिक्शा जो कि एक लिथियम बैट्री है जिसकी कीमत 2लाख दस हजार है। दूसरा लीड एसिड है जिसकी 1लाख अशी हजार है।लिथियम बैट्री पर चलने वाली ई रिक्शा 110 कि.मी तक चलेगा और लीड एसिड वाला 120 कि.मी चलेगा। इसके साथ साथ यह हर ई रिक्शा पार्ट की उपलब्ध है। प्रो. ने कहा कि लिथियम बैट्री की गारंटी तीन साल है,वही दूसरी ओर लीड एसिड बैटरी की गारंटी पंद्रह महीने की है।


