मोतीहारी । जन सुराज पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुभद्रा सहनी का मोतीहारी में आगमन होने पर उनके स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में स्थानीय बस स्टैंड और शहर के मुख्य मार्गों पर एकत्र होकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुभद्रा सहनी के आगमन का उद्देश्य जिले में पार्टी के महिला संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को राजनीति में सशक्त भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि "समाज में बदलाव तब आएगा जब महिलाएं अपनी ताकत को पहचानेंगी और समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।" उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी महिलाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। सुभद्रा सहनी ने बताया कि पार्टी का मकसद केवल राजनीति करना नहीं है, बल्कि समाज के हर तबके, खासकर महिलाओं और युवाओं को जागरूक करना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जहां महिलाओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। इस दौरान सुभद्रा सहनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हर कदम पर महिलाओं का साथ देने और उन्हें नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। सुभद्रा सहनी ने कहा कि मोतीहारी और इसके आसपास के क्षेत्र में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों की कमी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी इन समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेगी। वही सुभद्रा सहनी ने अंत में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का संदेश दिया।वही इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, रविश मिश्रा,अरुण तिवारी, डा.मंतोष साहनी, फातिमा खातुन, जन सुराज के सुबोध कुमार प्रदेश कार्यवाहक समिति सदस्य सह संभावित प्रत्याशी 16 कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र ,एंव अन्य सौकडो महिला सदस्य मौजूद थी।


