मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक बनाने के नाम पर एक फर्जी एनजीओ संस्था के द्वारा सैकड़ों लोगों से रुपए लेकर ठगी किया गया है। बता दे की पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को सूचना मिली थी कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र में सोनाक्षी जनसेवा विकास वेलफेयर फाऊंडेशन नामक एनजीओ के द्वारा थाना क्षेत्र के सैकड़ो लोगों के साथ शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर रुपए लेकर ठगी किया जा रहा है
मोतीहारी एसपी के निर्देश पर अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में सूचना का सत्यापन करते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक महिला और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुआ। है। इस फर्जी गिरोह का संचालन करने वाली महिला कोमल यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामलों को लेकर अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया की एनजीओ संस्था के द्वारा शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी मधुबनी गांव में छापेमारी की गई इस दौरान एक महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है । छापेमारी के दौरान कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं बरामद कागजातों के सत्यापन के दौरान एनजीओ का रजिस्ट्रेशन फर्जी पाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद इस गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कोमल यादव, कुणाल कुमार और शुभम जायसवाल तीनों सीतामढ़ी जिले के निवासी के रूप में की गई है
पुलिस ने छापेमारी के दौरान फर्जी एनजीओ का जाल कागज टी आई कार्ड विजिटिंग कार्ड व फर्जी मोहर लगा हुआ कागजात भी बरामद किया है बरामद का जाटों की पुलिस गहनता पूर्वक जांच कर रही है। छापेमारी टीम में अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार, संग्रामपुर अपार थाना अध्यक्ष अलका कुमारी व पुलिस बल शामिल थे ।
छापेमारी टीम में अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार, संग्रामपुर अपार थाना अध्यक्ष अलका कुमारी व पुलिस बल शामिल थे ।


