सरकार 70 वी बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करते हुए पुनः निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराये: छात्र युवाशक्ति
मोतिहारी । 70 वी बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करते हुए पुनः नये शीरे से निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने कि माँग को लेकर सांसद पप्पू यादव के निर्देशानुसार सांसद पप्पू यादव के समर्थक छात्र युवाशक्ति के कार्यकर्ताओ द्वारा बापूधाम रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन किया , इस दौरान बिहार सरकार और बीपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि गयी ।
वही उक्त मौके पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए पप्पू यादव के समर्थक सह जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार का कोई भी प्रतियोगी परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से नही हो पाता है सभी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो जाना बिहार के छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात है ,श्री सिंह ने कहा कि सरकार में बैठे अधिकारियों द्वारा बड़े - बड़े माफियाओं, नेताओ और पैसे वालो से मोटी रकम लेकर मेहनती और मेघावी छात्रों के हक और अधिकार को बेचा जाता है ,जो बर्दाश्त योग्य नही है ,श्री सिंह ने कहा कि यह लड़ाई बिहार के छात्र युवाओं के भविष्य को बचाने कि लड़ाई है,यह लड़ाई सभी छात्र युवाओं के हक और अधिकार कि लड़ाई है श्री सिंह ने कहा कि यह लड़ाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है तथा सिस्टम में बैठे शिक्षा माफियाओं के खिलाफ है ,हम सभी छात्र - युवाओं के इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए संकल्पित है जब तक बीपीएससी के छात्रों को न्याय नही मिलता आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्व प्रदेश महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से सरकार अपने हक और अधिकार कि माँग करने पर निहत्थे छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चला रही है वो बिहार के इतिहास के काले अक्षरों में लिखा जायेगा ,सरकार से अविलंब बीपीएससी अभ्यर्थियों कि मांगों को मानते हुए पुनः नये शीरे से निष्पक्ष परीक्षा कराने कि माँग करते है। वही छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़ ने कहा कि बिहार सरकार बिहार के सारे प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक कराने का ठेका ले चुकी है , बिहार में बिना पेपर लीक हुई कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो ही नही सकती है , प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होना अब बिहार के लिए पर्याय बन चुका है ,वही बिहार सरकार के मुखिया अपने नवरत्न अधिकारियों कि करतूत को छिपाने के लिए धृतराष्ट्र कि तरह बैठे हुए है, छात्र नेता श्री सिंह ने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले पंद्रह दिनों से सत्याग्रह कर रहे है वही सरकार उनकी मांगो को मानने के बजाय निहत्थे छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलवा रही है ,जिसका कड़े शब्दों में निंदा करते है, छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़ ने कहा कि बीपीएससी द्वारा करोड़ो रूपये में बिहार के गरीब ,मेहनती और मेघावी छात्रों के हक और अधिकार को बेचा गया है , छात्र नेता श्री सिंह ने सरकार से अविलम्ब बीपीएससी 70 वी कि प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करते हुए पुनः निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराने तथा बीपीएससी 70 के प्रारंभिक परीक्षा में हुई गड़बड़ी कि माननीय उच्च न्यायालय के रिटायर्ड न्यायाधीश के नेतृत्व में उच्चस्तरीय जाँच कराने के साथ साथ बीपीएससी अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार को हटाने कि माँग किया है , छात्र नेता श्री सिंह ने कहा कि माननीय सांसद पप्पू यादव और छात्र युवाशक्ति संगठन बिहार के छात्रों के लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ है और सरकार जब तक छात्रों की मांगों की नही मानती तब तक छात्रों को न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन होगा। रेल चक्का जाम में ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह जाप के पूर्व प्रदेश प्रधानमहासचिव महासचिव अभिजीत सिंह ,पूर्व प्रदेश महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रदेश महासचिव सह पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंकुश कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव धीरज सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़, युवाशक्ति के प्रदेश महासचिव मणिभूषण राय ,युवा के पूर्व प्रदेश महासचिव नुरैंन आलम, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रौनक त्यागी, पूर्व छात्र जिलाध्यक्ष पुन्नू सिंह ,छात्र नेता शहबाज कमर,युवा नेता अनिरुद्ध यादव, आशिक आलम,नवनीत यादव, भूषण कुमार, रामनरेश राम, ब्रजेश कुमार, अनिकेत यादव, राजन सहनी, दीपू कुमार, इंतजार आलम, दीपू कुमार, विक्की कुमार सिंह,आशिक सिंह, अवनीश यादव आदि थे।


