बीएड प्रशिक्षुओं का दल इंटर्नशिप के लिए रवाना।THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, जनवरी 03, 2025
मोतिहारी:- शहर के एल एन डी कॉलेज के बीएड विभाग के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं को 16 सप्ताह के इंटर्नशिप के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों में भेजा गया है। प्रशिक्षुओं के दल को रवाना करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो (डॉ) राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि अभी तक आपलोग सैद्धांतिक अधिगम प्राप्त कर रहे थे अब आपलोगों को वर्ग संचालन करना होगा। जिसमें आप सभी को प्रायोगिक कार्यों से होकर गुजरना होगा। इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ के के सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त होने वाले कटु मधु अनुभवों से अपने आप में सुधार करने के अवसर प्राप्त होंगे। महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने प्रशिक्षुओं से अनुशासन में रहकर ध्यान लगाकर इंटर्नशिप करने की अपील की ताकि भविष्य में आगामी कार्यस्थल पर होने वाले परेशानियों से बचा जा सके। इस अवसर पर डॉ दुर्बादल भट्टाचार्य, प्रो अरविंद कुमार, डॉ राकेश रंजन कुमार, डॉ कुमार राकेश रंजन, डॉ कुमारी मनीषा, डॉ अनिता कुमारी, डॉ कविता कुमारी, डॉ प्रियरंजन झा, डॉ मधुलिका कुमारी, डॉ मधुबाला मौर्या, डॉ जयंती झा, डॉ पी के राय, प्रो जलेश्वर कुमार, डॉ भुवनेश्वर सिंह,प्रशाखा पदाधिकारी राजीव कुमार, लेखापाल कामेश भूषण सन्नी कुमार,रविरंजन कुमार, प्रभाकर कुमार,शुभकृति,किरण शुक्ला,रजनीश कुमार, रौशनी कुमारी,राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
अन्य ऐप में शेयर करें


