चकिया प्रखंड स्थित सीताकुंड का किया जाएगा विकास// THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, जनवरी 03, 2025
मोतिहारी । पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड अंतर्गत पिपरा स्थित पौराणिक स्थल सीताकुंड के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा इस स्थल के विकास हेतु 13.10 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सीताकुंड का विकास कार्य बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए 18 माह की अधिक निर्धारित की गई है। इस स्थल के विकास के क्रम में वहां कैफेटेरिया, प्रवेश द्वार, चहारदीवारी, शौचालय ब्लॉक, दुकानों का निर्माण एवं साइट के विकास संबंधित अन्य कार्य जाएंगे। वही जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम किस्त के रूप में 6.55 करोड़ की राशि पर्यटन विभाग द्वारा विमुक्त कर दी गई है।
अन्य ऐप में शेयर करें


