मोतिहारी:- डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य ने आज मोतिहारी प्रधान डाकघर के सभागार में जिले के सभी डाकपाल, उप डाकपाल एवं डाक सहायक के साथ एक समीक्षा बैठक की और वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम तिमाही के दौरान अधिक से अधिक बचत ख़ाता, सुकन्या समृद्धि खाता, महिला सम्मान बचत पत्र, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, आधार सेवा बढ़ाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए साथ ही जनवरी एवं फ़रवरी माह के दौरान अधिक से अधिक डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने का निर्देश दिए | इस बैठक में यह निर्णय लिया गया की जनवरी माह में अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति बीमा योजना के साथ ही डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा का विशेष अभियान चलाया जाएगा जबकि अगले माह पूरे प्रमंडल में एक लाख आवर्ती खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया | इस बैठक में डाक अधीक्षक महोदय ने जिले के सभी उप डाकपालों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे सभी ग्राहकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें व्यवहार से संबंधित शिकायत ना आए यदि इस प्रकार की शिकायत आती है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी |
इस दौरान डाक निरीक्षक पश्चिमी संतोष उरांव, डाक निरीक्षक उत्तरी कमलेश प्रसाद साह, विकास पदाधिकारी शाहिद एकबाल, डाकपाल विजय प्रसाद, ट्रेनर अमित कुमार आदि भी उपस्थित रहे |


