आपन माटी आपन पार्टी कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई//THE ROYAL NEWS
सोमवार, जनवरी 13, 2025
मोतिहारी:- आपनमाटी आपन पार्टी के तत्वाधान में चंचलबाबा मठ रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया।स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर स्वामी विवेकानंद को अमर होने का नारा लगाया।स्वामी विवेकानंद के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए आपन युवा संघ अध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं आपन छात्र संघ अध्यक्ष रविकांत रवि ने बड़ा सुन्दर वक्तब्य देते हुए कहा कि युवा साथियों को स्वामी विवेकानंद को पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद को पढ़ने,समझने और जानने से युवाओं के चाल चरित्र में बदलाव होगा और सुन्दर भारत का निर्माण होगा।आपनमाटी आपन पार्टी के अध्यक्ष ने जितेन्द्र तिवारी ने यह कहते हुए देश प्रदेश और चंपारण के युवा नौजवान साथियों सहित आम जनमानस को आह्वान किया कि हम सभी अपने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन गाथा से अवगत कराने का संकल्प लें और विवेकानंदजी के पद चिन्हों पर चलने के लिए हर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को प्रेरित करे ताकि जात धर्म छोटे बड़े से ऊपर उठकर देश को महान बनने में सहायक हो सके।कार्यक्रम को सफल बनाने वाले में कार्यालय प्रभारी राजा कुमार,प्रदेश महासचिव हिमेंद्र तिवारी उर्फ झुनाबाबू,युवा नेता एहसानुल हक,भुवर सिंह,अरुण पासवान,शिक्षक रविजी,शिक्षक कृष्णमोहन पाण्डेय,अधिवक्ता नागेश्वर तिवारी,युवा नेता विनय मिश्रा सहित सभी लोगों ने अपना योगदान दिया।
अन्य ऐप में शेयर करें


